विभाग, बिहार द्वारा जमुई वन प्रमंडल में आयोजित होने वाले राज्य पक्षी महोत्सव “कलरव 2025” के उपलक्ष्य में आज सुबह अरण्य भवन, पटना से एक बाइक रैली का आयोजन किया गया
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार द्वारा जमुई वन प्रमंडल में आयोजित होने वाले राज्य पक्षी महोत्सव “कलरव 2025” के उपलक्ष्य में आज सुबह अरण्य भवन, पटना से एक बाइक रैली का आयोजन किया गया।
इस रैली को विभाग के माननीय मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का समापन नागी पक्षी अभयारण्य, जमुई में होगा, जिसका उद्देश्य पक्षियों की सुंदरता, जैव विविधता और संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।
“कलरव 2025” महोत्सव बिहार के समृद्ध पक्षी जीवन और प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस महोत्सव के माध्यम से नागरिकों को पक्षियों और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
आइए, हम सभी इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाएं और प्रकृति तथा पक्षियों की इस अद्भुत दुनिया को संरक्षित करने में अपना योगदान दें।