विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण बैठक

सूर्यगढ़ा (06 जुलाई 2025)

167-सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र की निर्वाची पदाधिकारी श्रीमती सीतु शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई, जिसमें जीविका समूह की सभी सीएम (Community Mobilizers) को आमंत्रित किया गया था।

बैठक का मुख्य उद्देश्य जीविका सीएम को अपने-अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के साथ समन्वय स्थापित कर मतदाता सूची से संबंधित अद्यतन कार्यों की जानकारी देना एवं उन्हें प्रशिक्षित करना था। बैठक में प्रत्येक सीएम को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे बीएलओ के साथ सक्रिय रूप से जुड़ें और बूथ स्तरीय कार्यों में सहयोग प्रदान करें, जिससे कि एक भी योग्य मतदाता नामांकन से वंचित न रहे

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, सूर्यगढ़ा भी उपस्थित रहे और उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जीविका सीएम के सहयोग से ग्रामीण स्तर पर मतदाता सूची का सटीक पुनरीक्षण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन की प्रक्रिया में जागरूकता और सक्रियता ही लोकतंत्र की मजबूती की नींव है।

बैठक में मतदाता सूची सुधार हेतु निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष बल दिया गया:

  • पात्र नए मतदाताओं का नाम जोड़ना, विशेषकर जिनकी आयु 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है।
  • मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने हेतु जानकारी संकलन।
  • नाम, पते, लिंग, फोटो या अन्य विवरणों में सुधार हेतु फार्म भरवाने की प्रक्रिया।
  • दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर सूचीबद्ध करना।

बैठक का समापन करते हुए निर्वाची पदाधिकारी श्रीमती सीतु शर्मा ने सभी उपस्थित जीविका कर्मियों से अपील की कि वे इस जनहित कार्य को एक अभियान के रूप में लें और घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु जागरूक करें।

#KhabarLakhisarai
#LakhisaraiLive
#IPRDBihar
Chief Electoral Officer, Bihar

“सशक्त मतदाता, सशक्त लोकतंत्र”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *