विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2025 का भव्य शुभारंभ

रिपोर्ट — श्यामानंद सिंह, छपरा
सारण
विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2025 का आज भव्य उद्घाटन आयुक्त, सारण प्रमंडल, छपरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस उपमहानिरीक्षक, सारण क्षेत्र, छपरा उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी सारण, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), उप विकास आयुक्त, सहित अनेक वरीय पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए सोनपुर मेला की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “सोनपुर मेला केवल बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।”
डॉ. आशीष ने कहा कि मेला अवधि के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि एक माह तक चलने वाले इस मेले में भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, असामाजिक तत्वों पर निगरानी तथा आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया हेतु विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही, पुलिस कर्मियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश और जिम्मेदारियों का ब्योरा भी दिया गया है।
सारण पुलिस ने आश्वासन दिया कि मेला पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होगा, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु एवं पर्यटक एक सुखद अनुभव प्राप्त कर सकें।
सारण पुलिस — आपकी सेवा में सदैव तत्पर…
#SaranPolice #BiharPolice #BiharHomeDept #HainTaiyaarHum #SSPSaran #SonpurMela #BiharPoliceKumarAshishIPS
