शत-प्रतिशत मतदान के संकल्प के साथ मशाल जुलूस निकाला गया

कटिहार।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक भव्य मशाल जुलूस का आयोजन किया गया।

जुलूस में बड़ी संख्या में प्रशासनिक पदाधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मशालें जलाकर प्रतिभागियों ने लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर मतदान करने का संदेश दिया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि “मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, यह हर नागरिक का कर्तव्य भी है। प्रत्येक मतदाता अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाए।” उन्होंने सभी से अपील की कि 11 नवंबर को मतदान अवश्य करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

कार्यक्रम के दौरान ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ का संदेश देते हुए प्रतिभागियों ने शहर के मुख्य मार्गों से होकर जागरूकता रैली निकाली। पूरी रैली के दौरान ‘मतदान करें, देश बनाएं’ जैसे नारे गूंजते रहे।

#लोकतंत्र_का_महात्योहार_कटिहार_है_तैयार
#पहले_मतदान_फिर_जलपान
#लोकतंत्र
#spkatihar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *