शिक्षा का महत्व कार्यक्रम आयोजित

मध्य विद्यालय, जगदीशपुर में शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की एक छात्रा ने शिक्षा देवी का रूप धारण कर सबका ध्यान आकर्षित किया। छात्रा के दस हाथों में विभिन्न विषयों का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया, जिससे यह संदेश दिया गया कि शिक्षा जीवन के हर क्षेत्र में मार्गदर्शन करती है।

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाने और उसमें निहित विविधताओं को उजागर करने का प्रयास किया गया। विद्यालय परिसर में इस प्रस्तुति को देखकर छात्र-छात्राओं ने भी शिक्षा को जीवन में अपनाने और उसे सर्वोपरि मानने की प्रेरणा ली।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र सहित शिक्षिका वीणा कुमारी, अभिनाश सरोज, शाहिना खातून, प्रतिमा मिश्रा, भारती कुमारी, वीवी नाहिदा, निर्भय कुमार, अमित कुमार सिंह और राजीव कुमार उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने मिलकर बच्चों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में पूरे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और सांस्कृतिक माहौल में शिक्षा के प्रति अपनी गहरी रुचि प्रदर्शित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *