शैक्षणिक गतिविधि में बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यालय सम्मानित

इन्वॉल्व लर्निंग सॉल्यूशंस फाउंडेशन द्वारा शिक्षा , नवाचार व सफलता विषय आयोजित कार्यशाला में प्रखंड जगदीशपुर के विद्यालयों तथा बच्चों को प्रमाण पत्र देकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जगदीशपुर अरविन्द कुमार ने सम्मानित किया गया। प्रखंड के मध्य विद्यालय तरडीहा में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र, मुकेश भारती, राजकिशोर ठाकुर, राहुल दां ने संयुक्त रूप से दीपा प्रज्वलित कर किया।

कार्यशाला में विषय प्रवेश इन्वॉल्व लर्निंग सॉल्यूशंस फाउंडेशन के राहुल दां तथा शिवनंदन कुमार ने किया तथा शैक्षणिक गतिविधि के बारे में प्रधानाध्यापक राजकिशोर ठाकुर, अमित कुमार तथा शिक्षक श्रवण कुमार ने बताया तथा प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र सार प्रस्तुत किया साथ ही मध्य विद्यालय सैनो , मध्य विद्यालय दीननगर, मध्य विद्यालय बलुआचक , तथा मध्य विद्यालय तरडीहा के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया।

सम्मानित होने वाले विद्यालय में मध्य विद्यालय जगदीशपुर, मध्य विद्यालय बलुआचक, मध्य विद्यालय दीननगर, मध्य विद्यालय तरडीहा , मध्य विद्यालय सैनो , अभ्यास मध्य विद्यालय फुलवरिया, मध्य विद्यालय मुस्तफापुर हिंदी, मध्य विद्यालय भवानीपुर देशरी, मध्य विद्यालय महमदपुर, मध्य विद्यालय कोला खुर्द, मध्य विद्यालय कोला नारायणपुर, मध्य विद्यालय कोला खुर्द , मध्य विद्यालय पिस्ता सहित पचीस विद्यालयों को सम्मानित किया वहीं मध्य विद्यालय बलुआचक, मध्य विद्यालय सैनो , मध्य विद्यालय तरडीहा तथा मध्य विद्यालय दीननगर के बच्चे सम्मानित हुए।

इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक आनंद कुमार सिंह ,सुधांशु दुबे , प्रणव कुमार पाण्डेय, दिनेश कुमार, वासुदेव, सुभाषचंद्र पासवान, उपेन्द्र दास , ओमप्रकाश दास शिक्षक अमलेश कुमार , मुकेश कुमार, शिल्पी कुमारी, सुजाता कुमारी, पिंकी कुमारी, शालिनी तिवारी, नुरुल होदा , विवेक हरी सहित प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक या शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *