
जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय खरबा जगदीशपुर भागलपुर में मंगलवार को डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया प्लान इंडिया के अंतर्गत बाल संसद का गठन मतदान के द्वारा किया गया, चुने हुए बाल सांसदों को प्रधानाचार्य शीला कुमारी के द्वारा शपथ दिलाया गया साथ ही नवनिर्वाचित मंत्रियों को अपने अपने कर्तव्यों के बारे में समझाया गया ,इस अवसर पर डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया प्लान इंडिया के जिला लीड शंभू कुमार सिंह ने कहा कि रैकिट के सहयोग से हाइजीन एजुकेशन कार्यक्रम विद्यालयों में चलाया जा रहा है कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल्यावस्था से ही बच्चों में स्वच्छता के महत्व को बताते हुए उन्हें स्वच्छ आदतों को अपनाने हेतु जानकारी प्रदान करना एवं स्वच्छ गुणों का विकास करना है। इस कार्यक्रम में बाल सांसदों का बहुत बड़ा योगदान रहता है,बाल संसद के माध्यम से विद्यालयों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति स्वच्छता एवं सामाजिक दायित्व निर्वहन की प्रति जागरूकता सुनिश्चित की जा सकती है,बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास एवं कुशल नागरिक बनने में सहायता की जा सकती है,नवनिर्वाचित मंत्रियों में प्रधानमंत्री- राजीव कुमार,उप प्रधानमंत्री – सीमा कुमारी, शिक्षा मंत्री- बादल कुमार, उप शिक्षा मंत्री- सोनी कुमारी,स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री- अजीत कुमार, उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री- शबनम कुमारी, जल एवं कृषि मंत्री- मुन्ना कुमार, उप जल एवं कृषि मंत्री- साक्षी कुमारी, पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री- आंचल कुमारी,उप पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री- आशीष कुमार, सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री- रूपेश कुमार, उप सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री- रागिनी कुमारी, आपदा एवं प्रबंधन मंत्री- रोशन कुमार एवं उप आपदा एवं प्रबंधन मंत्री- निशा कुमारी का चयन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के सहायक शिक्षक विनीत कुमार, ,सौरभ साकेत मुकेश राम ,निर्भय कुमार झा ,नरेश मंडल , सहदेव पासवान सरिता कुमारी, अनिता कुमारी, पूनम कुमारी, सरिता कुमारी 2 एवं सुप्रिया रानी एवं विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम में सहयोग विद्यालय समन्वयक चंद्रकांत भारती एवं आनंदी प्रसाद सिंह ने किया
