श्यामानंद सिंह को वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया का भागलपुर जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर किया गया सम्मानित

रिपोर्ट: श्यामानंद सिंह, भागलपुर

वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की भागलपुर इकाई के जिला अध्यक्ष पद पर श्यामानंद सिंह की नियुक्ति के उपरांत जिले के सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े कई विशिष्ट जनों ने उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर भाजपा बिहार की मीडिया पैनलिस्ट डॉ. प्रीति शेखर, प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी राजीव कांत मिश्रा, नागरिक विकास समिति के संयोजक राकेश रंजन केसरी तथा मां आनंदी संस्थान की निदेशक प्रिया सोनी समेत अन्य अतिथियों ने श्यामानंद सिंह को बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

उपस्थित सभी गणमान्यजनों ने उनके नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभेच्छा व्यक्त की और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में भागलपुर में वेब पत्रकारिता को नई दिशा और मजबूती प्राप्त होगी। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल मीडिया के वर्तमान युग में संगठनात्मक नेतृत्व की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है, और श्यामानंद सिंह निश्चित रूप से इस उत्तरदायित्व को पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *