समस्तीपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का भव्य शुभारंभ

रिपोर्ट – शयामानंद सिंह, समस्तीपुर
समस्तीपुर। स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के अंतर्गत समस्तीपुर नगर निगम द्वारा गुरुवार को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। नगर भवन परिसर से सभी सफाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर नगर आयुक्त विजय प्रकाश मीणा (IAS) सहित जिला प्रशासन एवं नगर निगम के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
अभियान के तहत शहर के प्रमुख स्थलों—सीटीयू, कलेक्ट्रेट परिसर, रैनबसेरा, नगर निगम रोड और बस स्टैंड—पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाईकर्मियों की सक्रिय भागीदारी से इन स्थलों को पूरी तरह साफ-सुथरा किया गया।
नगर आयुक्त ने इस मौके पर कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह जन-आंदोलन है। नागरिकों की सहभागिता से ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गंदगी न फैलाएं और कचरे का निस्तारण निर्धारित स्थान पर ही करें।
इस अभियान की खास बात रही कि बड़ी संख्या में सफाईकर्मियों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया कि आने वाले दिनों में शहर के सभी वार्डों में विशेष सफाई ड्राइव चलाए जाएंगे।
#SwachhtaHiSeva #SamastipurNagarNigam #BiharUrbanDevelopmentAndHousingDept #SwachhBharat #CleanCity
