साइबर थाना बांका की बड़ी कार्रवाई: शिक्षा विभाग के नाम पर ठगी करने वाले चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, 05 मोबाइल और 10 सिम कार्ड बरामद

बांका। संवाददाता

बांका जिले के साइबर थाना की टीम ने एक अहम कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन और दस सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों पर आरोप है कि वे खुद को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) बताकर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निशाना बना रहे थे। आरोपियों ने विभाग के ई-शिक्षा कोष पोर्टल और सरकारी मोबाइल नंबर को हैक कर लिया था। इसके बाद उन्होंने उस नंबर को किसी अन्य के नाम पर पोर्ट कर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह फर्जी तरीके से शिक्षकों व कर्मचारियों से बैंक संबंधी जानकारी लेकर उनके खातों से रुपए उड़ा रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए बांका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित की और साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी कर इन चारों को गिरफ्तार किया।

बरामद सामान:

  • 05 मोबाइल फोन
  • 10 सिम कार्ड
  • फर्जी दस्तावेज व डिजिटल साक्ष्य

बांका पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह के तार अन्य जिलों या राज्यों से तो नहीं जुड़े हैं। इस सफलता को लेकर बिहार पुलिस की ौ मुहिम को भी बल मिला है।

प्रशासन की अपील: आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या संदेश पर अपनी बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या साइबर सेल को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *