711 लीटर विदेशी शराब और दो गाड़ी जप्त पांच आरोपी गिरफ्तार।

 

 

 

रिपोर्ट अमित कुमार गोराडीह 

 

 

 

गोराडीह थाना क्षेत्र के भागलपुर कोतवाली सड़क पर थाना चौक के समीप शराब से लदी पिकअप वैन को जप्त कर पांच आरोपि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर गोराडीह थानेदार आशुतोष कुमार के नेतृत्व में अवर निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के साथ झारखंड की तरफ से आ रही एक महिंद्रा पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। कुरकुरे पैकेट के नीचे मे छुपा कर रखे गए ।पुलिस को विदेशी ब्रांड के 79 कार्टून यानी 711 बोतल विदेशी शराब मिली । मौके से शराब और गाड़ी को जप्त कर चालक समस्तीपुर जिला अंतर्गत बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया ग्राम निवासी जवाहर सिंह के पुत्र शंभू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।उसकी निशानदेही पर पुलिस की रेकी कर शराब वाली पिक अप को लाइन क्लियर देकर एक बोलेरो से भाग रहे चार आरोपि को भी पुलिस ने अपनी गाड़ी से पीछा कर जीरोमाइल चौक से गिरफ्तार किया है ।पुलिस के मुताबिक चारों आरोपि मुख्य शराब तस्कर है ।जो शराब से भरी पिकअप वैन को पुलिस की जानकारी फोन पर दे रहा था ।सभी की पहचान वैशाली जिला अंतर्गत पातेपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर कैजू निवासी उमेश राय के पुत्र विपिन कुमार और बलगांव थाना क्षेत्र के चकमौर बाकी निवासी मसूदन राय के पुत्र विनय कुमार एवं समस्तीपुर जिला अंतर्गत बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया निवासी अरुण चौधरी के पुत्र दीपक कुमार और मुसहरी गटारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र शिव शंकर कुमार के रूप में की गई है पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपियों को मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *