सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3067 लीटर अंग्रेज़ी शराब बरामद, छह कारोबारी गिरफ्तार

सारण: सक्रिय पुलिसिंग के तहत सारण पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सोनपुर थाना क्षेत्र में विशेष आसूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक दस चक्का कंटेनर ट्रक से कुल 3067.56 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में छह शराब कारोबारियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया है।

कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त दो ट्रैक्टर, एक चारपहिया वाहन और छह मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। इस संबंध में सोनपुर थाना कांड संख्या-460/25, दिनांक 13.05.2025, धारा-30(ए) बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. जीतेंद्र कुमार, स. उदेशिपुर, थाना-गन्नौर, जिला-सोनीपत
  2. उपेंद्र कुमार, स. सबलपुर, थाना-सोनपुर, जिला-सारण
  3. पंकज कुमार, स. सबलपुर, थाना-सोनपुर, जिला-सारण
  4. प्रहलाद कुमार, स. सबलपुर, थाना-सोनपुर, जिला-सारण
  5. हरेंद्र राय, स. सबलपुर, थाना-सोनपुर, जिला-सारण
  6. बिट्टू कुमार, स. सबलपुर, थाना-सोनपुर, जिला-सारण

बरामद सामग्री का विवरण:

  • अंग्रेजी शराब – 3067.56 लीटर
  • दस चक्का कंटेनर ट्रक – 01
  • ट्रैक्टर – 02
  • चारपहिया वाहन – 01
  • मोबाइल फोन – 06

पुलिस द्वारा यह भी बताया गया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच जारी है। साथ ही इस कांड में शामिल अन्य फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

छापेमारी दल में शामिल रहे:

  • थानाध्यक्ष, सोनपुर थाना एवं
  • सोनपुर थाना के अन्य पुलिसकर्मी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *