सीएम नीतीश कुमार ने 16 लाख से अधिक निर्माण श्रमिकों के खाते में भेजी ₹802 करोड़ की राशि

बेगूसराय
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को निर्माण श्रमिकों के लिए बड़ी सौगात दी। बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत वार्षिक वस्त्र सहायता योजना अंतर्गत राज्य के 16 लाख 4 हजार 929 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से पाँच हजार रुपये प्रति श्रमिक की दर से कुल ₹802 करोड़ 46 लाख 45 हजार की राशि भेजी गई।

इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बेगूसराय समाहरणालय स्थित कारगिल विजय भवन में किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में श्रमिक लाभुक उपस्थित रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री की इस पहल पर प्रसन्नता जताई।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री तुषार सिंगला, सहायक समाहर्ता अजय यादव, श्रम पदाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। डीएम ने कहा कि सरकार का यह कदम श्रमिकों के जीवन स्तर को सुदृढ़ करने में सहायक होगा।

लाभुक श्रमिकों ने भी खुशी जताते हुए कहा कि इस राशि से उन्हें त्योहारों और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में बड़ी मदद मिलेगी।

#Begusarai
@iprdbihar
@tusharsingla_ias

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *