सीतारामपुर धर्मशाला में जदयू युवा विस्तार कार्यक्रम का आयोजन

भागलपुर, सुल्तानगंज। सीतारामपुर धर्मशाला में रविवार को जदयू युवा कमिटी विस्तार कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू युवा नगर अध्यक्ष इंजीनियर सुजीत कुमार ने की, जबकि मंच संचालन मनोज कुमार ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जदयू विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल, युवा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, महिला अध्यक्षा प्रेम प्रभात सिन्हा, शाहकुंड प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार तथा वरिष्ठ नेता एस.के. प्रोग्रामर मौजूद रहे। मंच पर प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्याएँ रीना देवी, रानी झा, नीलम देवी और रुबी देवी भी विराजमान थीं।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि एवं अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए 2025 में फिर से नीतीश सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान नगर परिषद सुल्तानगंज के 28 वार्डों में नव-चयनित वार्ड अध्यक्षों को जदयू की सदस्यता दिलाई गई।

बैठक में युवा प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार उर्फ सन्नी, मीडिया प्रभारी मिथलेश कुमार, टिंकू मंडल, राजू कुमार उर्फ टिप्पल, डब्लू मंडल, मनीष गुप्ता, पुरुषोत्तम चौरसिया, अक्षय मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *