सीमा सुरक्षा को लेकर भारत-नेपाल पुलिस का संयुक्त गश्ती अभियान, अवैध गतिविधियों पर चर्चा

किशनगंज, 10 मई 2025:
पुलिस अधीक्षक किशनगंज सागर कुमार झा (IPS) के निर्देशन में आज पाठामारी थाना एवं कोढ़ोबाड़ी थाना द्वारा SSB, नेपाल पुलिस एवं नेपाल APF के साथ संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्र में गश्ती अभियान चलाया गया।
इस अभियान का उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, अवैध घुसपैठ को रोकना, मादक पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण और दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना था।
संयुक्त गश्त के दौरान सीमा पार संचार व्यवस्था, सूचना आदान-प्रदान, आपसी सहयोग एवं संभावित सुरक्षा चुनौतियों जैसे विषयों पर अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण विचार-विमर्श भी हुआ।
यह अभियान दोनों देशों की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर परस्पर विश्वास एवं सहयोग की भावना को दर्शाता है।
