सुंदरवती महिला महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं में दिखा उत्साह

रिपोर्ट — शयामानंद सिंह, भागलपुर

भागलपुर। सुंदरवती महिला महाविद्यालय, भागलपुर के परीक्षा भवन परिसर स्थित खेल मैदान में मंगलवार को अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना कुमारी द्वारा प्रतिभागी छात्राओं से परिचय प्राप्त करने और उनका उत्साहवर्धन करने के साथ हुई।

कॉलेज प्रशासन की ओर से डीएसडब्ल्यू का सम्मान अंगवस्त्र एवं पौधा भेंटकर किया गया। इस प्रतियोगिता में टीएमबीयू से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की सैकड़ों छात्राओं ने भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से खेल मैदान में जोश और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना दिया। विजेता टीमें अब विश्वविद्यालय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

प्रतियोगिता के दौरान भागलपुर विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि कुलपति के निर्देशानुसार छात्राओं को खेलों में समान अवसर देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कुलपति की प्रेरणा से महिला क्रिकेट की भी शुरुआत की जा रही है, जिसमें छात्राएं कॉलेज स्तर से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक मैदान में उतरेंगी। यह पहल महिला खेल प्रतिभाओं को एक नया आयाम देगी।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महाविद्यालय प्रशासन, खेल समिति और छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के बाद प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए उत्साहवर्धक संदेश भी दिए गए।

#Bhagalpur #SunderwatiMahilaMahavidyalaya #KhoKhoCompetition #TMBU #WomenSports #CollegeEvent #BiharNews #HindustanFormat #TimesBiharNews #InterCollegeSports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *