सुरक्षित शनिवार पर सैनो मध्य विद्यालय में हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

सैनो (भागलपुर)।
आज सुरक्षित शनिवार के अवसर पर मध्य विद्यालय, सैनो में सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के दौरान विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को जीवनरक्षक उपायों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका भारती झा के मार्गदर्शन में हुई, जहां बच्चों को नाव दुर्घटना से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने समझाया कि नियमों का पालन कर किस प्रकार से दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है और स्वयं को सुरक्षित रखा जा सकता है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “बच्चों को सदैव ही नियमों का पालन करना चाहिए ताकि वे हर परिस्थिति में सुरक्षित रह सकें।”

इसी क्रम में विद्यालय में नोडल शिक्षक आतिश कुमार के नेतृत्व में बाल संसद की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य छात्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था, ताकि वे विद्यालय के विभिन्न निर्णयों में अपनी भूमिका को समझ सकें।

साथ ही, साप्ताहिक निपुण बैठक के तहत शिक्षक अमलेश कुमार, आतिश कुमार एवं शिल्पी कुमारी ने छात्र लीडर्स को संबोधित करते हुए उन्हें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सुरक्षित व्यवहार अपनाने की शपथ ली। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्साह और जागरूकता का वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *