सुल्तानगंज में ग्राम रक्षा दल के सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित

रिपोर्ट — शयामानंद सिंह, भागलपुर
भागलपुर : सुल्तानगंज में बिहार ग्राम रक्षा दल के सदस्यों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष शंकर कुमार यादव ने की, जबकि मंच संचालन प्रदेश सचिव गोपाल पासवान ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महेश दास उपस्थित रहे। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष (बेगूसराय) जितेंद्र पासवान, प्रदेश संगठन मंत्री पिंटू कुमार, प्रदेश सहायक मंत्री पंकज कुमार सिंह और प्रदेश प्रवक्ता अर्जुन कुमार शामिल हुए।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि और विशेष अतिथियों का फूल-माला पहनाकर एवं बुके देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को जो सम्मान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिया गया है, वह सराहनीय कदम है। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए सरकार को दोबारा सत्ता में लाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ग्राम रक्षा दल के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे, जिनमें विपिन कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, अजय पासवान, राकेश कुमार, अमन कुमार, रजनी देवी, लूसी कुमारी सहित कई अन्य शामिल रहे।
