स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बाइक रैली, सफाई व वृक्षारोपण कार्यक्रम

लखीसराय। संवाददाता

जिले में रविवार को स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रखंड सूर्यगढ़ा अंतर्गत एसएसबी कजरा एवं प्रखंड कार्यालय सूर्यगढ़ा के संयुक्त तत्वावधान में बाइक रैली का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

इस अवसर पर कजरा रेल परिसर एवं उरैन दुर्गा मंदिर परिसर की विशेष साफ-सफाई की गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक ने मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर लोगों को हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में एसएसबी कमांडेंट, जिला समन्वयक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, पंचायत प्रतिनिधि, मुखिया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *