हबीबपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई: हथियार व गांजा के साथ अपराधी गिरफ्तार


भागलपुर।
हबीबपुर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक अपराधकर्मी को हथियार और मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 01 देशी कट्टा, 01 देशी पिस्टल, 05 जिंदा कारतूस, 01 मैगजीन, 01 मोबाइल फोन एवं 8.210 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान की गई। संदिग्ध गतिविधि के आधार पर युवक को रोका गया, तलाशी लेने पर उसके पास से हथियार और भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके बाद उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया।

इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर ने मीडिया को बाइट देते हुए कहा कि जिले में अपराध और मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे।

फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गांजा की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे किसी गिरोह का हाथ तो नहीं है। मामले में हबीबपुर थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *