नवगछिया : बाबा गणिनाथ की निकली विशाल शोभा यात्रा

 

नवगछिया/भागलपुर 

 

 

 

बाबा गणिनाथ की निकली विशाल शोभा यात्रा – सैकड़ों लोग हुए शामिल फोटो नवगछिया – बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के तत्वावधान मे बाबा गणिनाथ का विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती के अध्यक्षता मे निकाली गई, वही इस कार्यक्रम का संयोजन चंद्रगुप्त साह, रंजीत कुमार साह ने की।शोभा यात्रा के शुभारंभ से पहले चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण मे आचार्य अजीत पाण्डेय के नेतृत्व मे पूजन कर की गई। वही पहुंचे बुजुर्ग अभिभावकों को अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर समिति के सदस्यों के द्वारा सम्मानित किया गया।

शोभा यात्रा मे सैकड़ो भक्त गण नवगछिया नगर भ्रमण करते हुए खरीक गणिनाथ धाम के लिए रवाना हुआ।शोभा यात्रा मे पैदल चल रहे भक्तो के लिए जगह जगह पर पुष्प वर्षा, शरवत, जल एवं फलाहार की व्यवस्था की गई थी।वही उपस्थित समिति के संयुक्त सचिव संदीप गुप्ता ने बताया कि यह शोभा यात्रा 18 साल से लगातार खरीक बाबा गणिनाथ धाम के लिए प्रस्थान करती आ रही है।वही विशाल गुप्ता के द्वारा सजाया गया बाबा गणिनाथ जी रथ आकर्षण का केंद्र बना था।इस शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए बाबा गणिनाथ सेवा समिति के संरक्षक निरंजन साह, शंकर साह, कोषाध्यक्ष विवेकानंद साह,धर्मेंद्र साह,रघुनाथ कुमार, भोलु कुमार, डब्लु साह,विशाल गुप्ता,नीरज कुमार, शुभम कुमार, नवीन कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।एवं सेकड़ो की संख्या मे भक्त शोभा यात्रा मे भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *