श्रवण कुमार भागलपुर

जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव आज दिनांक 19 जनवरी 2025 दिन रविवार को शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया सर्वप्रथम 1:00 बजे दिन में बाबा मनसकामननाथ मंदिर कर्ण गढ़ नाथ नगर में दानवीर कर्ण की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने हेतु बैठक में भाग लिया बैठक की अध्यक्षता सुधांशु कुमार मंडल उर्फ पप्पू मंडल एवं संचालन समाजसेवी देवाशीष बनर्जी ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव, जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती सीमा जयसवाल ने भाग लिया।
अपने उदगार को व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि नाथनगर दानवीर कर्ण, सती नाग चंपा, भगवान वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर, हाथ कटोरा पीर बाबा एवं सिल्क सिटी के नाम से विख्यात है। हमें अपने धरोहर की रक्षा करनी चाहिए। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अमरनाथ सिंह, प्रमोद सिंहा, बबलू निषाद, संजय यादव एवं सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
इसके उपरांत जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव बुनकर शहादत दिवस के कार्यक्रम में भी भाग लिया। इसमें बुनकरों की समस्या पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में निजहत अंसारी अयाज अंसारी पूर्व महापौर बिना यादव महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सीमा जयसवाल उप महापौर प्रोफेसर सलाउद्दीन हसन सिकंदर इरशाद फतेहपुरी मोहम्मद मेराज अख्तर चांद, मोहम्मद उमर ताज, मोहम्मद शहादत हुसैन मोहम्मद सैफुल्लाह सीपीएम लीडर कामरेड अरुण मिश्रा कामरेड मनोहर मंगल समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।
इसके बाद अमरपुर विधानसभा में संजय चौहान के द्वारा आयोजित दही चूड़ा भोज में भाग लिया इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव जी के साथ, गुंजन यादव जिला राजद महिला अध्यक्ष सीमा जयसवाल, पीयूष कुमार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
