श्रवण कुमार भागलपुर

सेवा शक्ति केंद्र के माध्यम से हरिदासपुर गांव में सामाजिक सुरक्षा कैंप का आयोजन किया गया।
जिसमे जनप्रतिनिधि के सहयोगी वार्ड, मुखिया, सरपंच, जीविका की cm, आशा ओर कर्मभूमि कृषक प्रोड्यूसर कंपनी की BOD उर्मिला बहन एवं सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले समाज सेवी और सेवा की कार्यकर्ता बहनों ने मिलकर सर्व धर्म प्रार्थना एवं दीप प्रावजलित कर कैंप का आरंभ किया। इस कैंप में 60 से अधिक भाई बहनों ने भाग लिया।
जिसमे असंगठित क्षेत्र के कामगार भाई और बहनों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ लेने हेतु दस्तावेज ऑनलाइन किया गया ।
इस कैंप के माध्यम से ऑनलाइन एवं ऑफ लाइन कार्य।
08 आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन किया गया
4 वोटर कार्ड ऑनलाइन किया गया
25 राशन कार्ड चेक किया गया
6 राशन कार्ड ऑनलाइन किया गया
08 जाति ऑनलाइन किया गया
08 आवासीय ऑनलाइन किया गया
08 आय ऑनलाइन किया गया
06 पेंशन चेक किया गया
09ऑफलाइन पेंशन फॉर्म भरा गया
06 राशनकार्ड ऑनलाइन करने हेतु दस्तावेज जमा लिया गया
इस कार्य को पूरा करने के लिए सेवा की कार्यकर्ता पूनम बेन, महारानी बेन, बबिता बहन, ओर सुनीता बेन,मनीषा बेन, संगीता बेन, अक्षरा बेन ओर अंजली बहन का सहयोग रहा
