सारण जिले में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने जिले को छह जोन में विभाजित कर सुपर पेट्रोलिंग व्यवस्था लागू

सारण/बिहार

सारण जिले में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने जिले को छह जोन में विभाजित कर सुपर पेट्रोलिंग व्यवस्था लागू की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, प्रत्येक जोन में नियुक्त पुलिस अधिकारी रात्रि के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। इस पहल का उद्देश्य अपराधियों पर कड़ी नजर रखना और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करना है।सके अतिरिक्त, राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए दो अत्याधुनिक हाईवे पेट्रोलिंग वाहन भी तैनात किए गए हैं। ये वाहन सीसीटीवी कैमरा, फर्स्ट एड किट, फोल्डेबल स्ट्रेचर, गैस कटिंग मशीन, ट्रैफिक कोन और फोरडी स्पीड रडार जैसे उपकरणों से सुसज्जित हैं, जो न केवल अपराध नियंत्रण में सहायक होंगे, बल्कि दुर्घटनाओं के समय त्वरित सहायता प्रदान करने में भी सक्षम हैं।पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। सारण पुलिस की यह पहल जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगी और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *