शिक्षकों की लापरवाही के चलते छात्रा हुई बेहोश, पानी पीने के दौरान लगा था विद्युत करंट का झटका

रिपोर्ट –शयामानंद सिह भागलपुर

भागलपुर जिला के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के मौजमा हाई स्कूल में सरकारी स्कूल के शिक्षकों की लापरवाही के चलते स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा विद्युत करंट की चपेट में आ गई मिली जानकारी के मुताबिक नवमी वर्ग की छात्रा बेबी कुमारी ने बताया कि मैडम के द्वारा दी गई कुरकुरे खाने के बाद जब में पानी पीने के लिए गई ।

तो उसी दौरान विद्युत करंट के चपेट में आ गया तो सहपाठियों ने खींच कर मुझे अलग किया जिसके बाद में और मेरे सहपाठी दोनों मिलकर रोने लगे तो क्लास रूम में जाकर शिक्षकों से छुट्टी मांगा तो शिक्षक बैग लेकर नहीं आने दे रहे थे।

जिसके बाद सड़क पर जाते ही चक्कर खाकर गिर पड़ी। वहीं पास में दुकान कर रहे छात्रा के चाचा ने आनन-फानन में छात्र को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचा जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर छात्रा को खतरे से बाहर बताया। तो वही छात्र के चाचा ने शिक्षकों पर कई गंभीर आरोप लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *