2025 से 30 फिर से नीतीश कुमार

जनता दल यूनाइटेड के युवा कार्यकर्ताओं ने कस ली कमर , किया कमेटी विस्तार, बांटी गई नियुक्ति पत्र
रिपोर्ट –शयामानंद सिह भागलपुर
भागलपुर 2025 से 30 फिर से नीतीश यह स्लोगन कोई और नहीं जनता दल यूनाइटेड के युवाओं का है, गौरतलब हो कि यह वर्ष 2025 चुनावी वर्ष है जिसको लेकर सभी दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में अभी से लग चुके हैं इस बीच जनता दल यूनाइटेड के युवा कार्यकर्ता भी पीछे नहीं है ।
उन लोगों ने आज एक बैठक की जिसमें कमेटी विस्तार किया गया वहीं नियुक्ति पत्र बांटी गई इस कार्यक्रम में 9 प्रखंड के अध्यक्ष कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता चुने गए,
कार्यक्रम भागलपुर जीरो माइल स्थित जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय में आयोजित की गई कार्यक्रम के दौरान जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह संघ प्रदेश सचिव संतोष राम प्रदेश महासचिव महिला मोर्चा की अर्पणा कुमारी सुद्दू साईं के अलावे दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
