रघुनाथपुर एवं सिसवन प्रखंड के अंतर्गत निर्माणाधीन खेल मैदान का उप विकास आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण

उप विकास आयुक्त, सिवान के द्वारा रघुनाथपुर एवं सिसवन प्रखंड के अंतर्गत बन रहे खेल मैदान का एवं अन्य योजनाओं का निरीक्षण किया गया।
रघुनाथपुर प्रखंड के राजकीय माध्यमिक विद्यालय करसर, प्रोजेक्ट कस्तूरबा बालिका विद्यालय पंजवार, किसान मजदूर उच्च विद्यालय लाड़ी, गौरा कुंवर इंटर कॉलेज के प्रांगण में बन रहे खेल मैदान का निरीक्षण किया गया।
साथ ही सिसवन प्रखंड के अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय सह इंटर कॉलेज भागर ,चैनपुर मठिया के पास एवं मधुसूदन उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज छितौनी में बन रहे खेल मैदान का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त महोदय ने कार्य के धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी कार्य 15 अप्रैल 2025 के पूर्व कर लेने का सख्त निर्देश दिया।
खेल मैदान के निर्माण कार्य में किसी भी तरह की शिकायत आने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी उप विकास आयुक्त के द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *