श्रीमद् भागवत कथा से होगा विश्व कल्याण- कथावाचिका श्रेयांशी पांडेय

रिपोर्ट –शयामानंद सिह भागलपुर
भागलपुर की काफी कम उम्र की कथावाचिका श्रेयांशी पांडेय ने आज एक प्रेस वार्ता के आयोजन में हिंदी नव वर्ष की देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए श्रीमद् भागवत कथा से विश्व कल्याण तक के यात्रा को विस्तार से समझाया वही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ से लोगों को क्या फायदा होता है उसके बारे में भी उन्होंने बताया उन्होंने कहा अपने देश को विकसित और विकासशील बनाना है तो हमें सनातन धर्म के तहत सभ्यता संस्कृति संस्कार को बचाए रखना होगा वही आज के युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि आज के युवा अगर अपने मां पिताजी एवं गुरु की बातें सच्चे मन से माने और अपनी सभ्यता में रहकर अपने रूटिंग के तहत कार्य प्रणाली करें तो निश्चित रूप से वह हर क्षेत्र में ऊंचाई पर पहुंच सकता है वहीं उन्होंने कहा आज के युवा धर्म से काफी दूर रहते हैं उन्हें धर्म से जुड़कर रहना चाहिए ताकि अपनी सनातन धर्म की बातें लोगों तक पहुंच सके और अपने विश्व का कल्याण हो सके।
