पुस्तक पाकर खिले बच्चों के चेहरे, बोले – थैंक्यू एसीएस सर”

पुस्तक पाकर बच्चे बोले थैंक्यू ए सी एस सर
विभागीय आदेशानुसार मध्य विद्यालय जगदीशपुर में ग्राम पंचायत जगदीशपुर के मुखिया लालमती देवी की अध्यक्षता में अभिभावकों की उपस्थिति में नये सत्र का पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया । नये पाठ्य पुस्तक मिलने पर बच्चों के चहरे खिल उठे सभी ने एक साथ शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को थैंक्स कहा। इस अवसर पर मुखिया ने सभी अभिभावक से कहा कि सभी समय पर प्रत्येक दिन पोशाक में बच्चों को विद्यालय भेजें जिससे वे अच्छी शिक्षा ग्रहण करते हुए सरकारी द्वारा दिए गए योजना का लाभ उठा सके । उसके बाद प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने पुस्तक को तरह रखने के लिए बच्चों के साथ मिलकर पुस्तक पर जिंद लगाया । इस कार्यक्रम में शिक्षक वीवी नाहिदा ,नवल किशोर पंजियारा, प्रतिमा मिश्रा, मुरली कुमार मंडल, भारती कुमारी , पुष्पलता कुमारी, मिनाक्षी कुमारी सहित अभिभावक उपस्थित थे।
