राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस कर परिसीमन को लेकर भागलपुर में खोला मोर्चा


रिपोर्ट – श्यामानंद सिंह, भागलपुर

भागलपुर: राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी ने संविधानिक अधिकारों की रक्षा और परिसीमन में सुधार की मांग को लेकर भागलपुर के सर्किट हाउस में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह ‘एक व्यक्ति, एक वोट, एक मूल्य’ की संविधानिक भावना को लागू करवाने के लिए एक व्यापक जन आंदोलन छेड़ेगी।

प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सह महासचिव राहुल कुमार, जिला अध्यक्ष सुमन कुमार प्रसुन्न, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि शेखर भारद्वाज, जिला अध्यक्ष सुभाष कुशवाहा एवं प्रदेश महासचिव भवेश कुशवाहा उपस्थित थे।

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता राहुल कुमार ने कहा कि, “मौजूदा आबादी के आधार पर परिसीमन नहीं होने के कारण हम पिछले पचास वर्षों से अपने अधिकारों से वंचित हैं। यह संविधान की भावना के साथ एक छल है। हमें सामाजिक और संवैधानिक रूप से इस अन्याय के खिलाफ संगठित होकर खड़ा होना होगा।”

पार्टी ने घोषणा की कि वह बिहार के हर जिले और गाँव में जाकर आम जनता को इस मुद्दे पर जागरूक करेगी और उनके साथ मिलकर एक मजबूत जन आंदोलन खड़ा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *