समर कैंप में देशभक्ति की अलख, बच्चों ने सीखी संचार कला और सजाई मंजुषा चित्रकला


स्थान: मध्य विद्यालय, जगदीशपुर
तिथि: 21 मई 2025

सरकारी विद्यालयों में बुनियादी संचार कौशल के विकास हेतु 19 अप्रैल से आयोजित सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप के तृतीय दिवस पर देशभक्ति एवं स्थानीय चित्रकला विषय पर विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

मध्य विद्यालय, जगदीशपुर में आयोजित इस विशेष दिवस की शुरुआत प्रभात चेतना सत्र से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने “भारत” शब्द की आकृति बनाकर “वंदे मातरम्” का गायन किया और देशभक्ति नारों से पूरे वातावरण को देशप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया।

इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रदर्शन किया गया, जिसने सभी उपस्थितों को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर स्थानीय मंजुषा चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें मानवी, संध्या, विद्या, दिव्या, शुभांसी एवं तन्नु ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्री आशुतोष चन्द्र मिश्र एवं विद्यालय के शिक्षकगण – अंजुम रागीब अहसन, शाहिना खातून, बिन्दु कुमारी, अभिनाश सरोज, नवल किशोर पंजियारा, प्रतिमा मिश्रा, कौशिल्या कुमारी, नीरज कुमार, मुरली कुमार मंडल एवं वीवी नाहिदा – की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही समस्त छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ सहभागिता निभाई।

विद्यालय परिवार द्वारा इस तरह की पहल से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक चेतना एवं संचार कौशल के विकास को बढ़ावा मिल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *