प्रतिभा की मशाल लेकर दौड़े संकुल सैनो के प्रतिभागी

सैनो: संकुल स्तरीय मशाल प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ बुधवार को CRC उच्च माध्यमिक विद्यालय, सैनो में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत समन्वयक सुमेश्वर प्रसाद यादव, संचालक शैलेन्द्र कुमार तथा मुखिया रंजीत कुमार ने संयुक्त रूप से की।

प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 एवं अंडर-16 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं जैसे 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, बॉल थ्रो और साइक्लिंग का आयोजन हुआ। इन स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए काजल, अन्नु आनंद, साइका एवं गुलशन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्रवण रजक ने किया, जिन्होंने अपने संबोधन में खेलों की महत्ता एवं अनुशासन पर जोर दिया। प्रतियोगिता का सफल संचालन शारीरिक शिक्षक जयनंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ।

इस अवसर पर शिक्षक आतिश कुमार ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान किया। इसके अतिरिक्त शिक्षक अरुण कुमार, खुशबू कुमारी, अंशु भारती, भावना कुमारी, मो. जुनेद, राकेश कुमार, दिव्यांशु कुमार देव, कुमार धीरज, प्रियंका कुमारी सहित संकुल के अन्य शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

संकुल स्तर पर चयनित सभी प्रतिभागी आगामी प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में संकुल सैनो का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *