20 बोतल विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

भागलपुर। थाना बाईपास पुलिस ने शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो युवकों को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान हर्षित राज (पिता – घूरन यादव) और अमन कुमार (पिता – हीरा यादव), दोनों निवासी ग्राम खुटहा, थाना बाईपास, जिला भागलपुर के रूप में की गई है।

पुलिस ने इनके पास से 20 बोतल विदेशी शराब (कुल 10.095 लीटर) बरामद की है। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर सख्त नजर रखी जा रही है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।
