भागलपुर में मंटू बस से 20 लाख से अधिक लॉटरी टिकट जब्त, दो गिरफ्तार

भागलपुर जिले की बाईपास थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर बाईपास थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें करोड़ों रुपये के लॉटरी टिकटों से भरी मंटू बस को जब्त किया गया।जानकारी के मुताबिक, पटना से भागलपुर आ रही मंटू कंपनी की बस को बाईपास चौक पर रोका गया। तलाशी के दौरान नागालैंड राज्य की विभिन्न कंपनियों के 38 कार्टनों में भरे हुए कुल 4100 बंडल लॉटरी टिकट बरामद किए गए। प्रत्येक बंडल में 500 टिकट पाए गए, जिन पर 16 जून से 22 जून 2025 तक की ड्रॉ डेट अंकित थी। जब्त टिकटों की कुल संख्या 20 लाख 50 हजार बताई गई है।पूछताछ में बस चालक चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि ये टिकट प्रिंस जयसवाल, रंजन सिंह और ललन चंद्रवंशी द्वारा पटना से दूरभाष पर लोड कराए गए थे। वहीं, सहायक राहुल कुमार ने बताया कि इन कार्टनों को दुमका भेजा जाना था, जहां संबंधित व्यक्ति इन्हें रिसीव करने वाला था।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस चालक चंद्रशेखर शर्मा और सहयोगी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त लॉटरी टिकटों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *