नवगछिया में संदिग्ध सड़क हादसे में ग्रामीण चिकित्सक की मौत, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

रिपोर्ट –शयामानंद सिह भागलपुर

भागलपुर नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 के चापर ढाला के पास एक संदिग्ध सड़क हादसे में ग्रामीण चिकित्सक अजय कुमार सिंह की मौत हो गई मृतक पूर्णिया जिला के रुपौली थाना क्षेत्र के आजोह कुप्पा गांव निवासी थे परिजनों के अनुसार अजय कुमार सिंह बाइक से भागलपुर स्टेशन दो युवकों को छोड़ने जा रहे थे परिजन उन्हें कार से भेजना चाहते थे और किराया देने को भी तैयार थे, लेकिन युवकों के आग्रह पर वे बाइक से ही निकल पड़े देर रात परिजनों को पुलिस ने फोन कर हादसे की सूचना दी
जब परिजन अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे, तो बाइक पर सवार बाकी दो युवक मौके से गायब थे उनके मोबाइल फोन भी बंद हैं परिजनों को शक है कि यदि तीन लोग बाइक पर थे, तो हादसे के बाद बाकी दोनों कहां गए इस सवाल ने पूरे मामले को संदेहास्पद बना दिया है।परिजनों का यह भी कहना है कि मृतक अजय और उन दोनों युवकों के बीच लाखों रुपये का लेनदेन था, जिसे अजय ने कई बार वापस मांगने की बात कही थी ऐसे में परिजनों को आशंका है कि यह कोई सुनियोजित साजिश हो सकती है मृतक की पत्नी ब्यूटी देवी गर्भवती हैं और उनके दो छोटे बच्चे तीन वर्षीय ओम कुमार सिंह और एक वर्षीय गुड़िया कुमारी हैं शव को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *