पुलिस उप-महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र ने फुलपरास अनुमंडल पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण

फुलपरास, मधुबनी | 19 जून 2025
पुलिस उप-महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र, दरभंगा द्वारा आज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय, फुलपरास का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में रखे गए विभिन्न पंजियों का गहन अवलोकन किया गया तथा रिकॉर्ड प्रबंधन और प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई।निरीक्षण के दौरान पुलिस उप-महानिरीक्षक ने कांडों के निष्पादन में तेजी लाने, लंबित मामलों को प्राथमिकता देने और जांच प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर कांड निष्पादन की रणनीति पर चर्चा की और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने हेतु उत्साहवर्धक संवाद किया।
प्रमुख निर्देशों में शामिल थे:
- लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन
- पंजियों का अद्यतन एवं सुव्यवस्थित संधारण
- जनता से संवेदनशील व्यवहार एवं समयबद्ध कार्रवाई
- थाना प्रबंधन में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व
इस निरीक्षण का उद्देश्य पुलिसिंग की दक्षता बढ़ाना, कार्यालय संचालन की गुणवत्ता सुधारना और जनता में पुलिस के प्रति विश्वास सुदृढ़ करना था।
#HainTaiyaarHum #BiharPolice #LawAndOrder #DIGInspection #MadhubaniPolice #PublicSafety #GoodGovernance #TimesbiharNews
