राहुल गांधी का जन्मदिन भागलपुर में धूमधाम से मनाया गया, विधायक अजीत शर्मा ने जताई प्रधानमंत्री बनने की कामना

रिपोर्ट — शयामानंद सिंह, भागलपुर | Timesbihar News

भागलपुर, 20 जून 2025:
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में भागलपुर में भी कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने अपने आवास पर भव्य समारोह आयोजित कर जन्मदिन मनाया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत केक काटने और राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना के साथ हुई।
विधायक अजीत शर्मा ने इस अवसर पर कहा:

“राहुल गांधी इस देश के भविष्य हैं। उनकी सोच, दृष्टिकोण और नीतियाँ भारत को एक नई दिशा दे सकती हैं।”

उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आशा जताई कि कांग्रेस पार्टी देशभर में सत्ता में आएगी और राहुल गांधी भारत के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे।
उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों की आवाज हैं, और उनके नेतृत्व में देश प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेगा।”

इस मौके पर विधायक ने बिहार की राजनीति को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि:

“यदि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो वे 2500 महिलाओं को लाभान्वित करने वाली योजनाएं लागू करेंगे।”

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी राहुल गांधी के विचारों, नेतृत्व क्षमता और देश के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की तथा उनके प्रधानमंत्री बनने की कामना की।

अजीत शर्मा, कांग्रेस विधायक, भागलपुर:

“राहुल गांधी के नेतृत्व में एक संवेदनशील, समावेशी और न्यायप्रिय भारत का निर्माण संभव है। हम सब उनके साथ हैं।”

#RahulGandhiBirthday #AjitSharmaMLA #BhagalpurNews #CongressParty #LokSabha2025 #TimesbiharNews #BiharPolitics #Mahagathbandhan

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *