मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वाली औरंगाबाद पुलिस टीम सम्मानि
औरंगाबाद

आज दिनांक 26 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं उसके अवैध व्यापार के विरुद्ध दिवस के अवसर पर औरंगाबाद पुलिस द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनता को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।
इस अवसर पर औरंगाबाद पुलिस की टीम द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक को जनता द्वारा सराहा गया। नाटक के माध्यम से युवाओं, बच्चों और अभिभावकों को नशे के दुष्परिणामों, सामाजिक और पारिवारिक विघटन तथा कानूनी परिणामों के बारे में सरल भाषा में समझाया गया।
कार्यक्रम के पश्चात पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वाली टीम को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया। एसपी ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस की यह रचनात्मक पहल सराहनीय है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा।
एसपी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे खुद भी नशे से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी इसके दुष्प्रभावों से बचाएं। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के विरुद्ध कानून का सख्ती से पालन किया जाएगा और अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
#औरंगाबाद_पुलिस | #HainTaiyaarHum | #Dial112 | #BiharPolice | #NashaMuktBharat
#timesbihar news
