जगदीशपुर थाना में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
संजीव कुमार शर्मा भागलपुर

जगदीशपुर (भागलपुर) – मुहर्रम पर्व को लेकर सोमवार को जगदीशपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ने की। इस अवसर पर मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुहर्रम के अवसर पर सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ताजिया और झंडों की ऊंचाई सीमित होनी चाहिए तथा कोई भी भड़काऊ नारेबाजी या हथियारों का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में मुखिया शाहबाज खान, मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम मंडल उर्फ छोटू, मुखिया हाफिज सहबाज, राजू, इल्यास, शंकर पासवान समेत कई ग्रामीण शामिल थे।थाना प्रभारी ने सभी से पर्व के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की और प्रशासन द्वारा हर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की जानकारी दी।
