पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक संपर्क पथ का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

पटना, 05 जुलाई – जे.पी. गंगा पथ परियोजना के तहत पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक प्रस्तावित पथ के निर्माण कार्य का निरीक्षण शुक्रवार को किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधिथंत अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और तय समय सीमा के भीतर इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
यह संपर्क पथ पटना साहिब रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर पटना घाट होते हुए सीधे जे.पी. गंगा पथ से जोड़ेगा। इस पथ के निर्माण से स्थानीय निवासियों को विशेष रूप से अशोक राजपथ, मारूफगंज मंडी क्षेत्र एवं पटना सिटी में जाम की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही, यह मार्ग पटना-बख्तियारपुर पथ से जे.पी. गंगा पथ की बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा।
अधिकारियोंध् ने बताया कि निर्माण कार्य को चरणबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है तथा तकनीकी मानकों का पूर्ण पालन किया जा रहा है। पथ के निर्माण से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि व्यवसायिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
स्थानीय लोगों ने भी इस पथ को जल्द से जल्द चालू किए जाने की मांग की है ताकि उन्हें प्रतिदिन के आवागमन में सुविधा मिल सके।
