राजद सुप्रीमो 13वीं बार बने राष्ट्रीय अध्यक्ष,बधाई देने वालों का तांता

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया है। यह उनकी 13वीं ताजपोशी है, जिसे लेकर पूरे राज्य में राजद कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच खुशी की लहर है।

समस्तीपुर जिले से भी लगातार बधाई संदेशों का सिलसिला जारी है। स्थानीय विधायक एवं बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सहकारिता बैंक अध्यक्ष विनोद कुमार राय, चंद्रिका प्रसाद सिंह, विपीन सहनी, मो. अरमान सदरी, राकेश कुमार ठाकुर, सत्यविंद पासवान, रामविनोद पासवान, ललन यादव, मो. परवेज आलम, मन्नू पासवान, पवन राय, मो. फैयाज अहमद, हरेंद्र कुमार, राय सोनी सिंह, मो. अकबर अली आदि प्रमुख नामों ने लालू यादव को शुभकामनाएं दी हैं।विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने अपने बधाई संदेश में कहा,

“लालू प्रसाद यादव गरीबों के मसीहा हैं। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में पिछड़ों, अति-पिछड़ों और शोषित वर्गों को सम्मान और अधिकार की बुलंद आवाज दी। वे सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं और जन-जन के सच्चे नेता हैं।”

इस अवसर पर राजद नेताओं ने इसे संगठन की एकजुटता और विचारधारा की जीत बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *