गुरु पूर्णिमा पर फुलवरिया जमीन में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का भव्य स्वागत

जगदीशपुर में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर फुलवरिया जमीन (बायपास थाना के समीप) में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

स्वागत समारोह का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने किया।मंत्री श्री दुबे ने भाजपा जिला महामंत्री योगेश पांडे के आवास पर पहुँचकर स्वामी रामानुज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “गुरु पूर्णिमा सनातन परंपरा की अमूल्य विरासत है। यह न केवल गुरु के प्रति श्रद्धा का पर्व है, बल्कि हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना के संरक्षण का भी प्रतीक है।”भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर और फूलमालाओं से सम्मानित किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण रहा।

स्वागत करने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा, रूबी दास, मनीष दास, रोहित पांडे, वंदना तिवारी, राज किशोर गुप्ता, उमाशंकर, नितेश सिंह, प्राणिक वाजपेयी, निरंजन साह, बैधनाथ मंडल, हर्ष उत्सव, निरंजन चंद्रवंशी, दीपक कुमार, प्रतिक आनंद, धनंजय साह, संतोष पांडेय, ननंदकिशोर झा, अमरेश सिंह, रवि रंजन, आशुतोष कुमार, रेणु ठाकुर, सुनील कुमार भारती, शांति देवी, आशीष कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *