विश्व युवा कौशल दिवस 2025 पर BSDM द्वारा भव्य आयोजन, 24 लाख के पैकेज पर चयनित रोहित बने आकर्षण का केंद्र
पटना, 15 जुलाई 2025

विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आज पटना स्थित दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत बिहार कौशल विकास मिशन (BSDM) द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय श्रम संसाधन मंत्री श्री संतोष कुमार सिंह ने विभागीय सचिव श्री दीपक आनंद, विशेष सचिव श्री आलोक कुमार, श्रमायुक्त-सह-एसीईओ BSDM श्री राजेश भारती, निदेशक, नियोजन श्री सुनील कुमार यादव और मिशन निदेशक BSDM श्री मनीष शंकर सहित अन्य गणमान्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया।
24 लाख का पैकेज, जापान में रोहित को मिली नौकरी
कार्यक्रम की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि रही “मेगा जॉब फेयर-2025” के तहत चयनित अभ्यर्थियों को माननीय मंत्री द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किया जाना। इस दौरान नालंदा के रोहित कुमार गुप्ता को जापान में 24 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नौकरी का अवसर मिला, जो इस जॉब फेयर की सफलता और BSDM की दूरदर्शिता का प्रमाण है।
नवाचारों की शुरुआत और साझेदारियों पर MoU
इस अवसर पर निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण (DET) के केंद्रीकृत पोर्टल का शुभारंभ तथा राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता हेतु पंजीकरण के लिए QR कोड का विमोचन भी माननीय मंत्री द्वारा किया गया।
इसके साथ ही, स्विंग स्टेटर (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड और मधुबनी पेंटिंग के लिए ‘लवली क्रिएशन’ के साथ BSDM ने महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जिससे उद्योग-आधारित प्रशिक्षण को और मजबूती मिलेगी।
कौशल रथ को मिला हरी झंडी, चलेगा जागरूकता अभियान
कार्यक्रम के समापन पर माननीय मंत्री, सचिव एवं सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा ‘कौशल रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ राज्य भर में कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) समेत अन्य प्रमुख कोर्सों के प्रति जागरूकता फैलाएगा।
डिजिटल और AI कौशल से होगा सशक्त बिहार
अतिथियों ने इस अवसर पर यह संकल्प भी लिया कि बिहार के युवाओं को AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) एवं डिजिटल स्किल्स से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण की दिशा में तेज़ी से कार्य किया जाएगा।
यह आयोजन न केवल युवाओं में आत्मविश्वास व उत्साह का संचार करेगा, बल्कि उन्हें वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
#WorldYouthSkillsDay #BiharSkills #GreenBihar #YouthEmpowerment #DigitalSkills #SkillIndia #BSDM #SantoshKumarSingh #DeepakAnand #AIforYouth
