सिपाही भर्ती परीक्षा 2025: मधेपुरा में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में परीक्षा संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन अलर्ट

आज दिनांक 16 जुलाई 2025 को केंद्रीय चयन परिषद, पटना द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर मधेपुरा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय नजर आया।

जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर मधेपुरा पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके।

पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, उड़नदस्तों की गश्ती, और परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित की गई।

परीक्षा को सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की भूमिका सराहनीय रही।

#BiharPolice
#SipahiBharti2025
#Madhpura
#ExamSecurity
#CentralSelectionBoard

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *