बक्सर डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तटबंधों की चौकसी बढ़ाने के निर्देश
डुमराँव, बक्सर

बक्सर के जिलाधिकारी डॉ. विद्यानन्द सिंह ने आज डुमराँव अनुमंडल अंतर्गत सिमरी, चक्की एवं ब्रह्मपुर अंचलों का भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने कोईलवर तटबंध एवं बड़की नैनीजोर में हो रहे गंगा कटाव का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गंगौली के पास बांध से ज्ञानेश्वर मिश्र सेतु के बीच गंगा का पानी प्रवेश कर चुका है। इस पर जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि दुर्घटना से बचाव के लिए मौके पर निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार आवागमन पर रोक लगाने सहित सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।
प्रमुख निर्देश एवं कार्रवाई:
- बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, बक्सर के कार्यपालक अभियंता को सभी तटबंधों की नियमित निगरानी एवं पर्याप्त बाढ़ सुरक्षा सामग्री के भंडारण का निर्देश।
- बड़की नैनीजोर कटाव स्थल का निरीक्षण कर मुख्य अभियंता से तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध।
- 24×7 निगरानी और त्वरित हस्तक्षेप के लिए अभियंता टीम को सक्रिय रखने का निर्देश।
- जनप्रतिनिधियों से संवाद कर कटाव-निरोधी कार्यों की प्रगति से अवगत कराया गया एवं सभी आवश्यक प्रशासनिक सहायता का आश्वासन दिया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमराँव, जिला परिषद अध्यक्ष, संबंधित बीडीओ, सीओ, बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
#BuxarFloodInspection #BiharCMO #DisasterManagement #GangaFlood2025 #BuxarDistrict
