नाथनगर प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति को मिला अपना कार्यालय, भव्य उद्घाटन समारोह में जुटे कई नेता और अधिकार

संवाददाता – संजीव कुमार शर्मा, भागलपुर

भागलपुर।
नाथनगर प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति को आखिरकार अपना कार्यालय मिल गया। मंगलवार को प्रखंड परिसर में नव-निर्मित कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन और फीता काटकर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया।

उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष ललन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मनीष कुमार यादव, सदस्य सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शालिनी कुमारी तथा पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल ने संयुक्त रूप से कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी जेड हसन, जदयू जिलाध्यक्ष बिपिन बिहारी सिंह, जदयू नेता पप्पू मंडल, शिशुपाल भारती, भाजपा नेता गिरीश कुमार चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता गोस्वामी, मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष मोहम्मद सफदर अली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों को पुष्प माला और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यालय से सुशासन को मिलेगा बल: ललन सिंह

समिति अध्यक्ष ललन कुमार सिंह ने कहा कि लंबे समय से कार्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब यह सुविधा मिलने से आम जनता अपनी समस्याओं को सीधे यहां रख सकेगी, जिससे विकास योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो सकेगा।

जनता की पहुँच बढ़ेगी: मनीष यादव

उपाध्यक्ष मनीष कुमार यादव ने कार्यालय उपलब्ध होने पर खुशी जताते हुए कहा कि अब जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान कार्यालय की जगह छोटी है और इसे जल्द ही प्रखंड परिसर में किसी बड़े स्थान पर स्थानांतरित करने की पहल की जाएगी।

प्रशासनिक सहयोग से होगा कार्य निष्पादन: जेड हसन

पूर्व एसडीओ जेड हसन ने कहा कि यह कार्यालय न केवल समिति के कार्यों को गति देगा बल्कि सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को ज़मीन पर उतारने में भी अहम भूमिका निभाएगा। अब नियमित कार्य निष्पादन में बाधा नहीं आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *