भागलपुर में 87% मतदाता पुनरीक्षण कार्य पूर्ण, डीएम की अपील – आखिरी समय का इंतज़ार न करें

रिपोर्ट: श्यामानंद सिंह, भागलपुर

भागलपुर जिले में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान अब अंतिम चरण में है। जिले के सभी 16 प्रखंडों में अब तक 87% कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने इसे जिले की “अच्छी उपलब्धि” बताया है और नागरिकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि 26 जुलाई का इंतज़ार न करें

डॉ. चौधरी ने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां एक ही व्यक्ति का नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज मिला, जो चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन है। वहीं कई पात्र मतदाता अभी तक नामांकन या संशोधन नहीं कर पाए हैं।

उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक कागजी प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र की नींव है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपना नाम सही ढंग से वोटर सूची में दर्ज कराए।

डीएम की अपील:

  • समय रहते बीएलओ से संपर्क करें
  • आवश्यक दस्तावेज जल्द जमा करें
  • 26 जुलाई से पहले प्रक्रिया पूरी करें

जिला प्रशासन की ओर से पंचायत और वार्ड स्तर पर शिविरों एवं घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल और ऑफलाइन माध्यम से सूचना दी जा रही है ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

“कृपया अंतिम समय का इंतज़ार न करें। आज ही अपने बीएलओ से संपर्क करें और लोकतांत्रिक अधिकार सुनिश्चित करें।”
डॉ. नवल किशोर चौधरी, जिलाधिकारी, भागलपुर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *