बिहार के विकास को मिली रफ्तार, मधुबनी में सीएम नीतीश ने रखी कई योजनाओं की आधारशिला

लौकही में हरिबाबू की प्रतिमा का किया अनावरण, प्रगति यात्रा के वादों को मिला अमलीजामा

 मधुबनी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को मधुबनी जिले में कई अहम विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम राज्यव्यापी प्रगति यात्रा के क्रम में की गई घोषणाओं को जमीन पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने लौकही पहुंचकर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय हरिप्रसाद साह उर्फ हरिबाबू की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने हरिबाबू जी के सामाजिक योगदानों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि “हरिबाबू जी सच्चे जनसेवक थे, जिन्होंने गरीबों और वंचितों की आवाज को सशक्त किया।”

मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद  संजय कुमार झा तथा झंझारपुर के सांसद  रामप्रीत मंडल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि “बिहार सरकार राज्य के संतुलित और समग्र विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। प्रगति यात्रा के दौरान जनता से किए गए वादों को हम प्राथमिकता के आधार पर लागू कर रहे हैं।”

शिलान्यास की गई परियोजनाओं में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और ग्रामीण विकास से जुड़ी कई योजनाएं शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के इस दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

#JDU #Bihar #NitishKumar #Madhubani #Development

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *