गोनू बाबा धाम में तीसरी सोमवारी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, रास्ते में फंसे श्रद्धालु, रास्ते में फंसे श्रद्धालु

जगदीशपुर/सन्हौली (भागलपुर)।


सावन की तीसरी सोमवारी को सन्हौली प्रखंड स्थित ऐतिहासिक गोनू बाबा धाम मंदिर में आस्था का अद्भुत जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के पुजारी विक्की शुक्ला के अनुसार, सोमवार को दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं  गोनू बाबा को गंगाजल से जलाभिषेक किया।श्रावण मास में विशेषकर सोमवारी के दिन श्रद्धालु गंगाजल लेकर गोनू बाबा मंदिर पहुंचते हैं। लेकिन इस बार बारिश और प्रशासनिक अव्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।मुख्य मार्ग जलमग्न, वैकल्पिक मार्ग पर नो एंट्री गोनू बाबा धाम तक पहुंचने के दो प्रमुख रास्ते हैं –  अंडरपास वाला मुख्य मार्ग, और बलुआचक की ओर से टूटा हुआ पुल पार कर वैकल्पिक रास्ता। लेकिन सोमवार को रेलवे अंडरपास जलमग्न होने के कारण ऑटो, टोटो और निजी वाहन नहीं जा सके। वहीं वैकल्पिक रास्ते पर प्रशासन द्वारा नो एंट्री का बोर्ड लगा दिए जाने से वाहन चालकों को प्रवेश की अनुमति नहीं मिली।इस स्थिति में बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग श्रद्धालु सबसे अधिक परेशान दिखे। कई लोग मंदिर तक नहीं पहुंच सके, तो कई वापस लौटने को विवश हुए।प्रशासन की मौजूदगी, लेकिन समाधान नहींमेला परिसर में पुलिस प्रशासन की तैनाती जरूर रही, जिससे भीड़ नियंत्रण में रहा, लेकिन रास्ते की समस्या को लेकर किसी स्तर पर ठोस प्रबंध नहीं दिखा। श्रद्धालुओं ने मांग की है कि प्रशासन गोनू बाबा मंदिर तक सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करे।u

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *