भागलपुर साइबर थाना की बड़ी सफलता, ठगी के ₹95,000 लौटवाए
भागलपुर | संवाददाता

साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच भागलपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर थाना द्वारा कांड संख्या 38/24 के तहत वादी के खाते से ठगे गए ₹95,000 की राशि को सफलतापूर्वक वापस करवा लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति से ऑनलाइन ठगी के माध्यम से यह राशि धोखाधड़ीपूर्वक निकाल ली गई थी। घटना की सूचना मिलते ही साइबर थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंक एवं संबंधित तकनीकी माध्यमों के सहयोग से राशि को ट्रेस कर लिया और उसे वादी के खाते में वापस करा दिया।

भागलपुर साइबर थाना की इस तत्परता और तकनीकी दक्षता की सर्वत्र सराहना हो रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर अपराध के मामलों में समय पर सूचना देने से रिकवरी की संभावना काफी बढ़ जाती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल या मेसेज पर व्यक्तिगत बैंक जानकारी साझा न करें और संदेह होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाना में संपर्क करें।

इस सफलता के बाद भागलपुर पुलिस ने पुनः यह संदेश दिया है कि—
“हैं तैयार हम!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *